गौशाला भिरानी की नई कार्यकारिणी में जगदीश अध्यक्ष व सुरेंद्र बने कोषाध्यक्ष
गौशाला भिरानी की नई कार्यकारिणी में जगदीश अध्यक्ष व सुरेंद्र बने कोषाध्यक्ष
–नियामत जमाला–
भादरा, 4 सितंबर / गांव भिरानी की श्री शिवशक्ति गौशाला समिति की रविवार को रामप्रसाद जांगड़ा की अध्यक्षता में गौशाला प्रांगण में हुई बैठक में आगामी 2 वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन किया गया। जिसमें जगदीश यादव अध्यक्ष ,रामप्रसाद जांगड़ा सचिव , रामस्वरूप मांझू उपाध्यक्ष ,सुरेंद्र यादव कोषाध्यक्ष व बहादुर सिंह को सह कोषाध्यक्ष चुना गया जबकि कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में शेरसिंह मांझू ,मनीराम वर्मा,रामप्रताप पचार,हरलाल मांझू,अजीत बेनीवाल व पवन ढकरवाल चुने गए है।
फोटो-गौशाला में बैठक


