जल और पर्यावरण का सरंक्षण करना हम सभी का दायित्व है- मुख्यमंत्री भजनलाल,सरोवर के ब्रह्म घाट पर पूजा अर्चना कर किया दुग्धाभिषेक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तीर्थ नगरी पुष्कर में सोमवार को वंदे गंगा जल सरंक्षण अभियान के तहत मेला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जल ओर पर्यावरण का सरंक्षण करना हम सभी का दायित्व है , उन्होंने कहा कि जल है तो कल है सोमवार को मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे हेलिकॉप्टर से पुष्कर के अस्थाई हेलीपेड पहुंचे जहां विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत , पूर्व सभापति कमल पाठक , भाजपा मंडल भुवनेश पाठक, जिला कलेक्टर लॉक बंधु ने उनकी आगवानी की । इसके बाद भारी सुरक्षा जाप्ते के बीच जगत पिता ब्रह्मा मंदिर पहुंचे , ब्रह्मा मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और सम्मान किया । इसके बाद उन्होंने ब्रह्मा जी के दर्शन कर आरती उतारी । मंदिर पहुंचने पर मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार वशिष्ठ, कमलेश वशिष्ठ , वैभव वशिष्ठ सहित पुजारी परिवार ने उनका माला पहनाकर व दुपट्टा ओढ़ाकर और पुष्कर राज की तस्वीर भेंटकर उनका स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मेला मैदान पहुंचे जहां पर उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मेला मैदान पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने उनका माला पहनाकर दुपट्टा ओढ़ाकर और साफा पहनाकर तथा पुष्कर राज की तस्वीर भेटकर उनका स्वागत सम्मान किया तो वही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का जिला कलेक्टर लोक बंधु ने स्वागत और सम्मान किया । इसके बाद पूर्व सभापति कमल पाठक के नेतृत्व में पुष्कर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 101 किलो के फूलों की माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान किया । मेला मैदान में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि तीर्थ राज पुष्कर वह स्थान है, जिसकी दुनिया में अलग पहचान है , तीर्थराज पुष्कर राजस्थान के उन धार्मिक स्थानों में से है , देश विदेश से लोग आते ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करते है और सरोवर की पूजा करते है में आप लोगों से कहना चाहता हुं कि पानी की आवश्यकता को आपसे ज्यादा कोई नहीं जानता आप सभी पानी और पर्यावरण की आवश्यकता को जानते हैं , पानी का कोई विकल्प नहीं हैं ,हमारी सरकार ने डेढ़ वर्ष के अंदर राजस्थान में पानी के लिए काम किया हैं , कई योजनाएं बनाई, पानी का सरंक्षण जरूरी है , हमारे बुजुर्गों ने कितना ध्यान रखा पानी के सरंक्षण के लिए , कुएं बावड़ियां बनाई। राजस्थान से ज्यादा जल सरंक्षण के बारे में कोई नहीं जानता है।जल ओर पर्यावरण सरंक्षण का ध्यान रखे अगर हमारा पर्यावरण ठीक ओर शुद्ध होगा तो हम हमारी आने वाली पीढ़ीयो को भी सुरक्षित रख पाएंगे।जल होगा तो कल होगा , जल का कोई विकल्प नहीं है , जल का सरंक्षण बहुत आवश्यक है , हमारे कुंए , बावड़ी , सरोवर, तालाब का सरंक्षण करते हुए हम वर्षा के पानी का उपयोग कर सकते हैं।हमारी सरकार ने 5 जून से यह अभियान छेड़ा हैं और हमारी सरकार ने डेढ़ साल के अंदर पूरे राजस्थान में पानी के लिए काम किया हैं । वंदे गंगा जल सरंक्षण का अभियान हमने चलाया हैं ,जल का सरंक्षण करना हम सभी का दायित्व है , इसके साथ साथ वृक्षारोपण ओर पौधारोपण करना भी हमारा दायित्व है।जल ओर पर्यावरण सरंक्षण दोनों आवश्यकता है और यह हमारे लिए हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए भी आवश्यकता है । हमारे बुजुर्गों ने कितनी तरह की तपस्या की उन्होंने वन ओर जंगलों में पेड़ लगाने का काम किया , हमारे बुजुर्ग कहते हैं कि एक पेड़ लगाना बहुत बड़ी आवश्यकता हैं , हम वृक्ष लगाएंगे तो हमारे पर्यावरण में सुधार होगा और जल का सरंक्षण करेंगे तो हमारा कल भी संभलेगा , क्योंकि जल का कोई विकल्प नहीं हैं , जल हैं तो कल हैं । हम हमारे कल को सुधारने का भी काम करेंगे। इस दौरान विधायक अनीता भदेल, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, भाजपा देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापति, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी , जिला प्रमुख सुशीलकंवर पलाड़ा, पूर्व सभापति कमल पाठक मंच पर उनके साथ मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने पुष्करवासियों को कोरिडोर की सौगात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभा को संबोधित करने के दौरान अपने अभिभाषण के अंत में पुष्करवासियों को कॉरिडोर की सौगात दी । उन्होंने कहा कि पहले चरण में तकरीबन 127 करोड़ की लागत से घाट नवीनीकरण ,सावित्री मंदिर से ब्रह्मा मंदिर तक कॉरिडोर, ब्रह्मा मंदिर से ब्रह्म घाट तक कॉरिडोर, ब्रह्म चौक से वराह घाट तक कॉरिडोर बनाया जाएगा और उन्होंने यह भी कहा कि यह सब आपके सहयोग के बिना नहीं हो सकता है । इसलिए इसमें आप सभी का सहयोग जरूरी है।
2 घंटा पुष्कर में रहें सीएम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को पुष्कर में अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान 2 घंटे पुष्कर में रहे । दोपहर एक बजे सावित्री मंदिर मार्ग स्थित हैलीपेड़ पर लैंड़ किया।ओर 1.15 पर ब्रह्मा मंदिर पहुंचे । इसके बाद दोपहर 1.50 पर मेला स्टेडियम पहुंचे और दोपहर 2.35 बजे ब्रह्म घाट पूजा अर्चना करने के बाद तीन बजे वापस रवाना हो गए।
उम्मीद से अधिक भीड़ पहुंची लेकिन मुख्यमंत्री के आने से पहले भीषण गर्मी में लोग होने लगे रवाना
जनसभा में पुष्कर विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों से उम्मीद से अधिक लोगों के पहुंचने से अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर चमक आ गई । लेकिन भीषण गर्मी के चलते मुख्यमंत्री के आने से पहले लोग रवाना होने लग गए । लोगो को जाता देख वहां सुरक्षा में तैनात लोग उन्हें बैठने का आग्रह करते नजर आए।
मुख्यमंत्री के आने से आधे घंटे पूर्व ब्रह्मा मंदिर के दर्शन आमजन के लिए किए बंद
तीर्थ नगरी पुष्कर में सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ब्रह्मा मंदिर आने के आधे घंटे पूर्व प्रशासन और पुलिस ने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन आमजन के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान ब्रह्मा मंदिर और ब्रह्म चौक से आसपास की सभी दुकानें बंद रही और सभी की आवाजाही बंद कर दी गई।
सिंदूर का वृक्ष लगाकर मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश
तीर्थ नगरी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के बाद ब्रह्मा मंदिर में स्थित ब्रह्म वाटिका में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिंदूर का वृक्ष लगाकर लोगों को पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना जरूरी है और हर व्यक्ति को वृक्षारोपण ओर पौधा रोपण करना चाहिए।
ब्रह्म घाट पर सिर्फ पासधारी लोगों का प्रवेश यात्रियों का प्रवेश किया बंद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ब्रह्म घाट पर पूजा अर्चना के दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आमजन और श्रद्धालुओं का ब्रह्म घाट पर पूर्ण रूप से प्रवेश बंद कर दिया। ब्रह्म घाट पर सिर्फ पासधारी लोगों को ही प्रवेश दिया गया।
श्री तीर्थ पुरोहित संघ ने दिया मुख्यमंत्री को ज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ब्रह्म घाट पर पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना करने के बाद श्री तीर्थ पुरोहित संघ के नेतृत्व में स्थानीय पुरोहितों ने मुख्य मंत्री को ज्ञापन देकर मांग की है कि पवित्र सरोवर में बरसाती पानी की आवक हेतु बने फिडर एवं नहर की अति शीघ्र बरसाती सीजन शुरू होने से पूर्व संपूर्ण गंदगी कचरा आदि की सफाई करवाई जाए । सरोवर के कैचमेंट में बनी होटलों की गंदगी को नहर में आने से रोके एवं इन अवैध होटलों को तुरंत बंद करवाने के आदेश जारी करे । श्रदालुओं को स्नान पूजन तर्पण आचमन आदि धार्मिक कर्म करने हेतु सरोवर के प्रमुख घाटों पर गर्मी , सर्दियों व बारिश से बचाव हेतु टीन सेड की स्थाई व्यवस्था की जाए । नहर के चारों तरफ बनी होटलों का गंदा पानी या सड़क का गंदा पानी न जा पाए । तीर्थ सरोवर की पवित्रता बनी रहे, यजमानों की एवं श्रदालुओं की आस्था आहत न हो । इसके लिए विस्तृत कार्य परियोजना को स्वीकृत करें । सरोवर में पानी की मात्रा कम होने कारण ऑक्सीजन की कमी हो जाने पर हजारों की संख्या में मछलियां मर जाती इसके लिए बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगवाने हेतु एवं वर्तमान में सरोवर के सभी बोरिंग को 24 घंटे चालू रखने तथा वर्तमान में नगर परिषद के नीचे लगे ऑक्सीजन प्लांट को निरंतर चालू रखने एवं बद्री घाट तक बीसलपुर पानी की डाली गई पाइप लाइन को भी चालू करवाने की मांग की गई।


