DESH KI AAWAJ

जयकार समाज विकास सेवा संस्थान पुष्कर को 5 वर्ष हो गये भूमि हेतू आवेदन दिए, पालिका नहीं दे रही संतोषजनक जवाब

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। जयकार समाज विकास सेवा संस्थान पुष्कर द्बारा नगर परिषद् पुष्कर को सितम्बर 2021 में प्रशासन शहरों की ओर अभियान में उक्त संस्था ने छात्रावास/धर्मशाला भूमि आबंटित किए जाने बाबत चाही गये प्रमाण पत्र, नक्शा, पटवारी रिपोर्ट, 5000/-अक्षरे पांच हजार रुपए का ई ओ के नाम से बैंक ड्राफ्ट संलग्न कर खसरा संख्या 815 पत्रकार कालानी नव खण्डी मंदिर पुष्कर के पास की भूमि आवंटन हेतु आवेदन किया था। आवेदन को दिए 4 वर्ष 5 माह बीत गए। लेकिन आयुक्त द्वारा आज दिनांक तक आबंटन तो दूर संतोषप्रद जवाब भी संस्थान के पदाधिकारियों को नहीं दिया गया है। अखिल राजस्थान जयकार समाज विकास सेवा संस्थान पुष्कर के अध्यक्ष गजानंद राव ने बताया कि इस सम्बन्ध में नगर पालिका/परिषद द्वारा आपत्ति आमंत्रण कर विज्ञप्ति प्रकाशित कर दी थी । । लेकिन आज तक भूमि आवंटन नहीं किया। जिस पर सेवा संस्थान द्बारा जिलाधीश कार्यालय अजमेर को भी लिखित में अवगत करवाने पर कार्यालय द्बारा उचित कार्यवाही करने हेतु तीन पत्र पालिका पुष्कर को जारी किए थे । लेकिन अभी तक पालिका द्बारा भूमि आवंटित नहीं किया जा रहा है।

admin
Author: admin