DESH KI AAWAJ

झड़वासा में पुलिस और प्रशासन का सघन दौरा, किया बूथ निरीक्षण, आचार संहिता की पालना की भी दी जानकारी

झड़वासा में पुलिस और प्रशासन का सघन दौरा, किया बूथ निरीक्षण, आचार संहिता की पालना की भी दी जानकारी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत झड़वासा में पुलिस और उपखण्ड प्रशासन ने किया सघन दौरा।
मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया, नसीराबाद पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सांखला, तहसीदार महेश देशमा, पंचायत समिति श्री नगर के विकास अधिकारी भँवर सिंह चारण ने संयुक्त रुप से झड़वासा में सघन दौरा कर बूथ निरीक्षण किया । जिसमे बूथ निरीक्षण, आदर्श आचार संहिता का पालन आदि बिंदुओं पर चर्चा कर इसके अनुपालना की जानकारी भी दी।
और बताया की ग्राम पंचायत में सभी मतदाता बेझिझक होकर मतदान करें किसी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत प्रशासन को अवगत करावें।
इस मौके पर सरपंच भँवर सिंह गौड, प्रधानाचार्य कौशल्या यादव, बीएलओ रामदेव खाती, चिरंजी लाल, पटवारी दीप्ति सक्सेना, सीमा चौधरी व पूनम जांगिड़ भी उपस्थित थी।

admin
Author: admin