देरांठू विधालय का उजियारी पंचायत के अन्तर्गत निरीक्षण किया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
देरांठू विधालय का उजियारी पंचायत के अन्तर्गत निरीक्षण किया
अजमेर । नसीराबाद के निकट श्री नगर पंचायत समिति के देरांठू स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का आज उजियारी पंचायत के अंतर्गत जो कार्यक्रम किए जाने हैं । और जो कार्य किए गए उसका निरीक्षण किया गया । देरांठू विधालय की प्रधानाचार्या संगीता तिवारी ने बताया कि निरीक्षण कार्य मे झड़वासा ग्राम की प्रधानाचार्य कौशल्या यादव एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद की व्याख्याता मधु गोयल के साथ आये निरीक्षण दल के सदस्यों ने विद्यालय का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के साथ विधालय के छात्र एवं छात्राओं को बाल अपराध से संबंधित लघु फिल्म दिखाई गई । इसके अलावा महीने के अंतिम कार्य दिवस के उपलक्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देरांठू पीईईओ अधीनस्थ राजकीय एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रधान की बैठक भी रखी गई । जिसमें विधालयों के नामांकन ,ठहराव , अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के आवेदन हेतु समस्त विद्यालयों का केवाईसी रजिस्ट्रेशन ,अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं का अधिक से अधिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करवाना , कोविड-19 के अंतर्गत जो गाइडलाइन दी गई है एवं विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशों व नियमों की पालना हेतु व राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन विद्यालयों में पूर्ण रूप से पालन करने हेतु भी समस्त संस्था प्रधानों को इस हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही राज्य सरकार की समस्त प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समस्त छात्र -छात्राओं को लाभान्वित कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

