थानागाजी में हुआ नवाचार नारी चौपाल का आगाज
थानागाजी हुआ नवाचार नारी चौपाल का आगाज दिनांक 21जनवरी 2022 को ब्लाॅक थानागाजी जिला अलवर मे नारी चैपाल का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओ का सषक्तिकरण करना व बढते हुये समाज में लिंगानुपात में सुधार, महिलाओं कि गरिमा एवं सुरक्षा को सुनिष्चित करने हेतु महिलाओं से संबंधित अन्र्तविभागीय योजनाओ, नियमों अधिनियमों के प्रचार प्रसार एवं जागरूकता हेतु नवाचार लाना है।इसमें गांव की कई महिलाओं, गांव के पंचायत प्रतिनिधियों, साथिन आंगनबाड़ी वर्कर्स ने भाग लिया। महिलाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलवाने के लिए नारी चौपाल कार्यक्रम शुरू किया गया है।
हमारे ग्रामीण परिवेश में महिलाएं गांव की चौपालों में नहीं जाती। इस प्रथा को तोड़ने के लिए तथा महिलाओं में आत्मसम्मान पैदा करने के लिए नारी चौपाल की व्यवस्था शुरू की गई है। महिलाएं चौपालों में जाकर अपने मन की बात कहें यहीं इन चौपालों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। महिलाओं ने भी चौपाल में आकर अपने मन की बात कहते हुए पुरानी प्रथा को तोड़ने की बात कही। कहा कि महिलाएं सशक्त बन गई हैं। नारी की चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। महिलाओं के क्या-क्या अधिकार है, अपने अधिकारों का संरक्षण कैसे करें आदि बातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक कांति लाल मीणा ने महिलाओ को अपने हक के लिये स्वंय आगे आने का आव्हान किया और कहा कि समाज की विभिन्न कुप्रथाओ को समाप्त कर महिलाएं आगे आये एवं समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभायें तथा महिला जनप्रतिनिधि अपने कार्यो को अच्छी तरह समझकर उनका बेहतर क्रियान्वयन करें। कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख ललिता मीणा ने नारी चैापाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि लिंगानुपात के स्तर को सुधारने के लिये जिले मे होने वाली नारी चैपालो का योगदान रहेेगा। नारी चैपालो के आयोजन से सामाजिक सोेच मे परिवर्तन होगा व भू्रण हत्या , लिंग जाँच जैसे अपराध होने से रूकेंगे। महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने मे भी मदद मिलेगी साथ हि उनकी शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही भी हो पायेगी। नगरपालिका चैयरमैन चौथमल ने कहा कि महिलाओ को उनके अधिकारो की जानकारी प्रदान करके हि उन्हे अग्रिम पंक्ति मे लाया जा सकता है। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित चिरंजीवी योजना ,इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, इन्दिरा गांधी प्रियदर्षनी प्रशिक्षण योजना, शुभ शक्ति योजना, जनाधार पंजीकरण योजनाओ के बारे मे बताया। महिला अधिकारिता विभाग उपनिदेशक रिषीराज सिंघल ने घरेलू हिंसा रोकथाम, वन स्टाॅप सेन्टर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, इन्दिरा महिला शक्ति केन्द्र,व बाल विवाह रोकथाम व महिला अधिकारिता विभाग की योजनाएं शिक्षा सेतु, सशोधित महिला विकास ऋण योजना, इंदिरा महिला शक्ति उघम प्रोैत्साहन योजना, की जानकारी प्रदान की। बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओ के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की गई है जिनकी जानकारी जिला प्रशासन द्वारा इन चैपालो के माध्यम से प्रदान की जाएगी । एवं स्वरोजगार से भी जोडने का कार्य भी किया जायेगा। लैंगिक भेदभाव को मिटाकर समतामुलक समाज की स्थापना हेतु नारी चैपाल में बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ दिलवायी गयी।आईएएस प्रशिक्षु रिया डाबी भुमिका,प्रीति,कविता,मुस्कान ग्राम पंचायत दुहार चौगान को राज्य स्तरीय खेलो मे भाग लेने के लिए,महिला अधिकारिता सामान शिम्भू, सावित्री,कृष्णा,मीना ब्लाक थानागाजी को विभागीय योजनाओ का प्रचार प्रसार करने के लिये व अन्य संस्थानो,राजिविका,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख ललिता मीणा , थानागाजी विधायक कांति लाल मीणा ,नगर पालिका चेयरमैन चौथमल, प्रधान जयप्रकाश ,वाइस चेयरमैन सावित्री, सरपंच दुहार चौगान पिंकी मीना ,अंतर्राष्ट्रीय चेंजमेकर पायल जांगिड़ ,सरपंच मालू ताना गुड्डी कवर, सरपंच जोधपुरा अमिता कवर, सरपंच संघ अध्यक्ष रामेश्वर यादव, बी डी ओ कजोड़ मल जी मीणा महिला अधिकारीता विभाग थानागाजी सुपरवाईजर अशोक गुर्जर एसएचजी महिला एवं गृहिणीयों ने भाग लिया। महिला सशतिकरण से सम्बन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाये गये। विभागीय योजनाओं की स्टाॅल के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया एवं प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण कर प्राप्त परिवादों का निस्तारण किया गया।


