होद मे गिरने से मासूम की मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
होद मे गिरने से मासूम की मौत
अजमेर जिले के मसूदा थानान्तर्गत दोलतपुरा के ग्राम रेनपुरा निवासी टीकम चन्द का तीन वर्षीय पुत्र देवेन्द्र घर पर बने पानी के होद के पास चला गया । पास मे रखी बाल्टी से पानी पीने के दौरान एकाएक पैर फिसलने से मासूम होद मे जा गिरा । जिस पर घर मे मोजूद चाचा दौडकर आया व पडोसियों की मदद से मासूम देवेन्द्र को होद से बहार निकाला । ओर ब्यावर के अमृतकौर चिकित्सालय लेकर पहुचे । जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटनाक्रम के दौरान बालक की मां जगंल मे लकडियाँ लेने गई हुई थी । ओर पीछे से यह हादसा हो गया ।

