अजमेर तारागढ़ पहाडी पर सैल्फी के चक्कर मे पहाडी से गिरे जख्मी सैनिक की मौत
अजमेर तारागढ़ पहाडी पर सैल्फी के चक्कर मे पहाडी से गिरे जख्मी सैनिक की मौत
नसीराबाद चिकित्सालय मे शव का पोस्टमार्टम कर सैनिक सम्मान से सैनिक गाडी मे शव किया रवाना
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो अपलोड करने के शौक मे एक सैनिक मगंलवार को अजमेर की तारागढ़ पहाड़ी से गिरकर घायल हो गया था । जानकारी के अनुसार मगंलवार को ब्यावर के पास पीपलाज निवासी सूरत काठात (24) अपने दोस्त संदीप व अन्य दोस्तों के साथ अजमेर स्थित तारागढ़ पहाडी पर घूमने आया था । वहां पहाडी पर सैल्फी लेने के चक्कर मे पहाडी से नीचे गिरने से घायल हो गया । जिस पर उसके हाथ , गर्दन ओर पैरो मे गम्भीर चोट आई थी । संदीप व उसके साथियों ने निजी वाहन से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे । सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए । यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन सूरत को जयपुर लेकर रवाना हो गए थे । जहां उसकी मृत्यु हो गई । सैनिक होने के कारण उसके शव को परिजन सैनिक अस्पताल लेकर आये थे । जिस पर उसके शव का नसीराबाद राजकीय चिकित्सालय मे पोस्टमार्टम करने के पश्चात शव को परिजनों को सौफा । सैनिक के शव को सैना द्बारा सैनिक सम्मान से पेटी मे रखवाकर , तिरगे से ढककर , मिलेट्री गाडी मे रखवाया । फिर गाडी को फुल मालाओ से सजाकर ससम्मान उनके पेतृक गांव पीपलाज रवाना किया ।
युवक कश्मीर मे है तैनात
परिजनों से बातचीत मे बताया कि युवक सूरत बीएसएफ मे सैनिक है । साल 2019 मे सैना मे भर्ती होने के बाद उसे कश्मीर मे तैनाती मिली थी । गत दिनो वह अपने गांव छुट्टी पर आया हुआ था । मगंलवार को वह अपने दोस्तों के साथ अजमेर तारागढ़ पहाडी पर घूमने आया ओर शेल्फी के चक्कर मे हादशे का शिकार हो गया ।

