सडक दुर्घटना मे घायल की हुई मौत , 18 जुलाई को सेन्दरिया के पास दुर्घटना मे देरांठू के 2 युवक घायल हो गए थे
सडक दुर्घटना मे घायल की हुई मौत , 18 जुलाई को सेन्दरिया के पास दुर्घटना मे देरांठू के 2 युवक घायल हो गए थे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के आई टी ओ कार्यालय से लाईसेन्स सम्बन्धी कार्य कराकर 18 जुलाई को मोटरसाइकिल से वापस देरांठू लोट रहे दो युवक सेन्दरिया के पास सडक दुर्घटना मे घायल हो गए थे । जिससे दोनो युवकों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल मे भर्ती कराया था । जिसमे सुरेश (26) पुत्र धारासिंह के सिर मे गम्भीर चोट लगने से वही भर्ती कर लिया व हनुमान पुत्र शैतान रावत के पैर मे फेक्चर हो जाने से भीलवाड़ा रैफर कर दिया था । जिसमे अजमेर भर्ती सुरेश की रविवार देर रात मृत्यु हो गई । वही शव का आज सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनो को सौपा जायेगा ।


