DESH KI AAWAJ

झडवासा मे किसानों को दी फसल बीमा की जानकारी

झडवासा मे किसानों को दी फसल बीमा की जानकारी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा कस्बे में शनिवार को किसानों को खरीफ़ फसल बीमा की जानकारी दी गई ।
भारत एवं राजस्थान सरकार द्वारा कार्यान्वित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ग्राम सेवा सहकारी समिति झड़वासा में कृषि पर्यवेक्षक पूजा जोया व बजाज आलियांज जनरल इश्योरेंस एजेंट समीर खान ने सयुक्त जानकारी देकर बताया की अभी खरीफ़ फसल में मूंग, ज्वार व बाजरे का किसानों को फसल बीमा करना चाहिए।
इसके तहत जानकारी में बताया की बीमा योजना क्या है, कितना प्रीमियम देना पड़ता है, बीमा कौन करा सकता है, बीमित राशि, दावा प्रक्रिया आदि के बारे में खुलकर बताया । साथ ही जानकारी दी की फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है व ऋणी कृषक द्वारा फसल में परिवर्तन की अंतिम तिथि 29 जुलाई तथा खरीफ हेतु पृथक होने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। जिसका किसान शीघ्र फायदा उठाये । इस मौके पर कृषक मित्र तेजमल जाट, परमेश्वरी जाट, चंद्रेश पंवार, ई-मित्र संचालक पिंटू जांगिड़ पूर्व सरपंच शम्भू मेघवंशी, रामराय जाट सहित कई महिला व पुरुष किसान मौजूद थे।

admin
Author: admin