केबानिया ( टाटोटी ) मे लगा महंगाई राहत शिविर
केबानिया ( टाटोटी ) मे लगा महगाई राहत शिविर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अजमेर जिले के टाटोटी क्षेत्र के केबानिया ग्राम मे सोमवार को उप सम्भागीय आयुक्त गजेन्द्र सिह राठौड़ की अध्यक्षता मे महगाई राहत शिविर लगाया गया । शिविर मे ग्रामीणों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार द्बारा महगाई राहत शिविर मे दी जा रही योजनाएं जिसमे निशुल्क बिजली योजना , 100 यूनिट बिजली निशुल्क योजना , अन्नपूर्णा योजना , नरेगा जाबकार्ड योजना मे 100 से बढाकर 125 दिन की गई योजना , सामाजिक सुरक्षा योजना , चिंरजीवी स्वास्थ्य योजना , चिंरजीवी दुर्घटना योजना , कामधेनू पशु बीमा योजना , पशुओं के लिए 40 हजार रुपए तक की निशुल्क बीमा योजनाओं के बारे मे जानकारी ग्रामीणों को देकर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया । शिविर मे तहसीलदार टाटोटी , बीडीओ सरवाड सुधीर पाठक , सरपंच केबानिया विजय कवंर , जनप्रतिनिधि नगेन्द्र सिह राठौड़ , चन्द्रवीर सिह राठौड़ , पंचायत सहायक विनश शर्मा , समाजसेवी सत्यनारायण वैष्णव सहित सैकडो ग्रामीण महिलाएं व पुरुष राहत शिविर मे उपस्थित थे ।


