अजमेर की सावित्री बालिका विद्यालय का इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र की टीम ने किया विजिट
अजमेर की सावित्री बालिका विद्यालय का इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र की टीम ने किया विजिट
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । महिला अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वाधान में इंदिरा महिला शक्ति केंद्र अजमेर की टीम ने सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर का विजिट किया । जिसमें इंदिरा महिला शक्ति केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चियों को उनके कैरियर संबंधी, शिक्षा संबंधी योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया गया । इसी के साथ महिला अधिकारिता विभाग जिला प्रशासन की ओर से चुप्पी तोड़ो अभियान के तहत बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । यह जानकारी आई एम शक्ति केंद्र अजमेर की टीम ने दिया । इस विषय पर चर्चा करते हुए महामारी से संबंधित समाज में व्याप्त भ्रांतियों को कैसे दूर किया जाए तथा महामारी से संबंधित वैज्ञानिक तथ्यों को बालिकाओं के साथ साझा किया गया । इंदिरा महिला शक्ति केंद्र की टीम में केंद्र प्रबंधक टीनू , विधिक काउंसलर संध्या तथा सोशल काउंसलर सज्जन प्रजापति , सुनीता चुंडावत आदि शामिल रहे । इस दौरान कुछ बालिकाओं ने महावारी संबंधित भ्रांतियों के खिलाफ अपने विचार प्रस्तुत कर इस अभियान की सार्थकता को वर्णित किया ।


