DESH KI AAWAJ

देरांठू मे बनी इन्दिरा गांधी ग्रामीण रसोई का हुआ उद्घाटन

देरांठू मे बनी इन्दिरा गांधी ग्रामीण रसोई का हुआ उद्घाटन

8 रुपये मे मिलेगा भरपेट भोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर ।.नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के बस स्टैंड के पास बनी इन्दिरा गांधी ग्रामीण रसोई योजना का उद्घाटन रविवार को हुआ । उद्बाटन कार्यक्रम मे श्री नगर पंचायत समिति प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर , काग्रेस नेता हरेंद्र गुर्जर ने फीता काटकर उद्बाटन किया । सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ ने आये हुए सभी अतिथियों का माला साफा पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अजय शर्मा , नरेगा सचिव अमित चावरिया , पूर्व सरपंच लक्ष्मण जाट , पूर्व सरपंच शैतान माली , उप सरपंच सुरेन्द्र कसाणा , महेन्द्र सिंह राठौड़ एवं वार्ड मेम्बर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे । इस इन्दिरा गांधी रसोई मे गरीब ग्रामीण परिवारों को सुबह 8.30 से दोपहर 2 बजे तक व सांय 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक मात्र 8 रुपये मे दिन मे दो बार भोजन मिलेगा ।

admin
Author: admin