DESH KI AAWAJ

भारतीय सामाजिक बल ने दिया किसानों को समर्थन

भारतीय सामाजिक बल ने दिया किसानों को समर्थन
-नियामत जमाला-
भादरा,19 नवंबर / हम भारत के लोग ‘ वैचारिक चेतना अभियान, भारतीय सामाजिक बल एवं राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उप शाखा भादरा का एक संयुक्त दल शुक्रवार को किसानों की वाजिब मांगों के प्रति समर्थन करने शाहजहांपुर बोर्डर पर पहुंचा। संयुक्त दल ने भारतीय सामाजिक बल के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ढ़ाका के नेतृत्व में शाहजहांपुर बोर्डर पहुंच कर किसानों का तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ एक वर्ष से चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया । इस दल में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उप शाखा भादरा के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। शाहजहांपुर बोर्डर जाने वाले इस दल में रणजीत सिंह दुहारिया, कृष्ण चंद्र भांभू रामगढ़, धर्मपाल गोटन, जोगेंद्र मोठसरा, गुलाम हुसैन, रामस्वरूप रणवा, कृष्ण कस्वां, महेंद्र सरावग, राममूर्ति स्वामी, मंजू तरड़, उम्मेदसिंह डूडी एवं शिशपाल आर्य आदि सदस्य शामिल थे।
फोटो_ साहजहांपुर बोर्डर पहुंचे संयुक्त दल के कार्यकर्ता

admin
Author: admin