DESH KI AAWAJ

भारत विकास परिषद शाखा गुलाबपुरा को किया सम्मानित

भारत विकास परिषद शाखा गुलाबपुरा को किया सम्मानित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । गुलाबपुरा क्षेत्र के ग्राम पनोतिया में
रक्त सैनिक सेवा संघ पनोतिया द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ । शिविर में भारत विकास परिषद शाखा गुलाबपुरा को श्रेष्ठ सेवा कार्यों हेतु सम्मानित किया गया । भारत विकास परिषद शाखा गुलाबपुरा से प्रांतीय पदाधिकारी किशोर राजपाल , सेवा प्रमुख संपत व्यास , वरिष्ठ सदस्य रतनलाल लखारा , वित्त सचिव राहुल काबरा एवं रक्तदान प्रभारी निर्मल बंसल सहित भावेश पाराशर ने सम्मान ग्रहण किया । परिषद को रक्तदान शिविर की अनुकरणीय पहल मुक्तिधाम जल मंदिर एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर के सतत संचालन हेतु उक्त सम्मान प्रदान किया गया । भारत विकास परिषद शाखा गुलाबपुरा की ओर से किशोर राजपाल ने रक्त सैनिक सेवा संघ का आभार ज्ञापित किया ।
परिषद की ओर से रक्तदान शिविर में जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए ।

admin
Author: admin