DESH KI AAWAJ

देरांठू मे बडे हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

देरांठू मे बडे हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे आजादी का 76 वाँ स्वतंत्रता दिवस सामुहिक रुप से बडे हर्षोल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ , महात्मा गांधी अग्रेजी विधालय पर संस्था प्रधान अनिल कुमार गोयल , रा. प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र सरपंच विजेंद्र राठौड़ एवं नर्स इन्दपाल कौर , रा. प्राथमिक विद्यालय माताजी का खेडा पर सुरेन्द्र वैष्णव , प्रतिभावान बाल भारती पर राजेन्द्र सिंह राठौड़ , सुशीला पब्लिक स्कूल पर हनुमान प्रसाद मेहरा , सिल्वर स्टार स्कूल पर हिमांशु यादव ने झण्डारोहण किया । वही सामुहिक कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे आयोजित किया गया । जिसमे झण्डा रोहण प्राचार्य श्री मति संगीता तिवारी व सरपंच विजेंद्र सिह राठौड़ द्बारा किया गया । आयोजित सामुहिक कार्यक्रम मे सभी विधालयो के छात्र छात्राओं ने एक से बढकर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम , नृत्य आदि पेश कर देश भक्ति का जज्बा पेश किया । कार्यक्रम मे आये सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों , भामाशाहों का विधालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया ।इस अवसर पर विधालय के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथियो द्बारा शील्ड एवं प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोतीलाल ने किया ।

admin
Author: admin