DESH KI AAWAJ

सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शर्मा के संयोजन में श्रमिक पंजीकरण शिविर का शुभारंभ

सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शर्मा के संयोजन में श्रमिक पंजीकरण शिविर का शुभारंभ

पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत //पल पल की खबर
मुंडावर उपखंड स्थित जसाई ग्राम पंचायत में वीरेन्द्र कुमार शर्मा के संयोजन और जयपुर संभाग असंगठित मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय श्रमिक पंजीकरण शिविर का जिला कांग्रेस महासचिव, एडवोकेट अखिलेश कौशिक के मुख्य आतिथ्य और शिक्षाविद यादवेन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में उद्घाटन किया गया।शिक्षाविद डॉ. धर्मराज शर्मा, इन्द्रप्रस्थ कॉलेज, मुण्डावर, विशिष्ट अतिथि रहे। श्रमिक सहायता और परामर्श के रूप में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वीरेंद्र कुमार शर्मा मुंडावर उपखंड क्षेत्र के ऐसे सरपंच हैं, जो श्रमिकों, किसानों एवं वंचित वर्गों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि श्रमिक हितों से जुड़ी विभिन्न जानकारियां इस शिविर में श्रमिक भाइयों को उपलब्ध कराई जाएंगी। श्रमिक कार्ड के लाभ के संदर्भ में कहा कि महिला मजदूर के लड़की और लड़का होने पर क्रमशः इक्कीस हजार व बीस हजार रुपए दिए जाते हैं। मजदूर की दुर्घटना में मृत्यु होने पर पांच लाख रुपए का बीमा और सामान्य मृत्यु होने पर दो लाख रुपए का बीमा दिया जाता है। किसान भाई और श्रमिक भाई देश और समाज के नवनिर्माण में दिन-रात बिना थके लगे रहते हैं। श्रमिकों के व्यापक कल्याण के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आवश्यकता है, इन योजनाओं की जानकारी श्रमिक भाइयों को समय पर उपलब्ध कराई जाए। इस शिविर में संघ अध्यक्ष ओमवीर सिंह नरुका, अलवर जिला मंत्री, रविन्द्र कुमार, अलवर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिक्षाविद भगवान शर्मा, अलवर जिला संरक्षक सुरेंद्र चौधरी, अलवर जिला अध्यक्ष, दिनेश शर्मा, अलवर जिला उपाध्यक्ष, अतरसिंह, अलवर जिला संगठन मंत्री, हुकम सिंह, कोमाची हॉटेल प्रबंधक, नरेश चौधरी, मुकेश चौधरी, रामनारायण पंच, सत्येन्द्र चौधरी, राहुल चौधरी, सोनू चौधरी, कपूर डांगी, देवा पंडित, नरेन्द्र चौधरी, कुलदीप, मनीष, विनायक मेडिकल से अमित चौधरी उपस्थित रहे।

admin
Author: admin