DESH KI AAWAJ

सो रही पत्नी के हाथ-पैर बांधे, फिर गला घोंटा:उज्जैन में पति ने दोस्तों के साथ शव को ई-रिक्शा में ले जाकर नदी में फेंका

सो रही पत्नी के हाथ-पैर बांधे, फिर गला घोंटा:उज्जैन में पति ने दोस्तों के साथ शव को ई-रिक्शा में ले जाकर नदी में फेंका

सोशल मीडिया पर रील बनाने के शक हुई हत्या

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । उज्जैन में शनिवार सुबह त्रिवेणी घाट के पास शिप्रा नदी में मिली महिला की लाश को लेकर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या पारिवारिक विवाद और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से नाराज पति ने कर दी थी। पति उस पर चरित्र शंका भी करता था। इसको लेकर दोनों में आए दिन विवाद भी होता था।
शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद पति ने पत्नी के हाथ पांव बांधकर उसका गला घोंट दिया और लाश बोर में बंद कर दी। इसके बाद दो दोस्तों की मदद से शव को सुबह 4 बजे शिप्रा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पति गोकुल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके दोनों दोस्त फरार है।
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लाश को ई रिक्शा में ले जाया जा रहा है। इस हत्याकांड का खुलासा होने पर पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा भी की गई थी।

दामाद के साथ बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा था पिता

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नानूराम अजमेरी नाम के शख्स ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे डायल-100 पर फोन लगाकर बताया कि त्रिवेणी घाट के पास क्षिप्रा नदी के छोटे ब्रिज के बांध तरफ नदी में बोरे में बंद एक लाश दिखाई पड़ रही है। सूचना पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद SDERF को बुलवाया और बोरे में बंद शव को पानी से बाहर निकलवाया। महिला के दोनों हाथ-पैर और मुंह बंधा हुआ था।
मौके पर एफएसएल व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीमें भी पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहां के फोटोग्राफ्स भी करवाए गए। पुलिस जिले के समस्त थानों में गुम महिला संबंधी सूचना देकर शिनाख्तगी में जुट गई। इसी दौरान तेजाराव परमार अपने दामाद गोकुल टिपानिया के साथ थाना पंवासा में अपनी बेटी की गुमशुदगी की सूचना देने पहुंचा। तेजाराव परमार ने बेटी का जो हुलिया बताया उसका अज्ञात महिला की लाश से मिलान हुआ। जिसके बाद थाना प्रभारी पंवासा उसे जिला अस्पताल के मर्चुरी रूम में ले गए तो तेजाराव परमार ने महिला के शव की पहचान बेटी रचना पति गोकुल टिपानिया के रूप में की।
पत्नी रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने पति गोकुल टिपानिया को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर रील बनाने पर शक करता था पति

पंवासा क्षेत्र में राम मंदिर के पीछे रहने वाले गोकुल टिपानिया और रचना की शादी के बाद उन्हें दो बच्चे हुए। गोकुल उज्जैन की एक फैक्ट्री में काम करता था। रचना निजी अस्पताल में गार्ड की नौकरी करती थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होते थे।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया की पति पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, लेकिन मृतका सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहकर वीडियो पोस्ट करती थी। इस बात की भी जानकारी लगाई जा रही है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना ही दोनों के बीच विवाद का कारण तो नहीं बना था।
नायक नहीं खलनायक हैं तू.. गाने पर बनाई रील

रचना टिपानिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टग्राम पर कुछ वीडियो डाले हैं, जिसमें एक वीडियो हाल ही में 9 जुलाई को पोस्ट किया गया है। इसमें नायक नहीं खलनायक हैं तू गाने पर खुद के कुछ फोटो डालकर रील पोस्ट की गई थी। इसी तरह रचना ने जून माह में तीन गानों पर रील बनाकर पोस्ट की थी।

रचना का शव बोरे में भरकर ई-रिक्शा से ले जाता हुआ पति गोकुल और उसके दोस्त
ऐसे खुला अंधे कत्ल का राज

शनिवार को लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो लाश की शिनाख्त पंवासा क्षेत्र में रहने वाली रचना टिपानिया के रूप में हुई। रचना शुक्रवार सुबह से अपने घर से लापता थी। उसके पति गोकुल टिपानिया शुक्रवार को पंवासा थाने में गुमशुदगी दर्ज करने पहुंचा था। पुलिस ने उसे फोटो लाने का कहा तो वो लौटकर नहीं आया। इसके बाद शनिवार सुबह उसकी लाश मिलने की सूचना पर शिनाख्ती के लिए पति पहुंचा था।
महिला के 13 साल के बेटे ने पुलिस को बताया की मां घर में पापा के साथ मारपीट करती थी। पुलिस को शंका हुई तो पति को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई, जिसके बाद गोकुल ने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस को जांच में मृतका के पति गोकुल टिपानिया के मोबाइल फोन में कुछ संदेहास्पद वीडियो मिले। इसी दौरान दूसरी टीम को CCTV फुटेज में एक ई-रिक्शा घटना स्थल के आस-पास आता जाता दिखाई दिया था। तमाम बिंदुओं पर जांच में आगे बढ़ी पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

admin
Author: admin