DESH KI AAWAJ

प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ में आयोजित कार्यक्रम संबोधन मे पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर चौक में आयोजित वर्चुअल को सम्बोधित किया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ में आयोजित कार्यक्रम संबोधन मे पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर चौक में आयोजित वर्चुअल को सम्बोधित किया। अजमेर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को केदारनाथ में प्रभु केदारनाथ के दर्शन करने के साथ 400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया ।
प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन के अवसर पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने विश्व विख्यात ब्रम्हा मंदिर में ब्रम्हा जी के दर्शन किये । पुष्कर के ब्रह्म चौक मे आयोजित सीधे केदारनाथ से प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य के समाधि स्थल का लोकार्पण और प्रतिमा का अनावरण भी किया । बाबा केदार के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस आदि भूमि को अपने पूर्व स्वरुप में विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है । केदारनाथ की भव्यता को पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, नागौर के पूर्व सांसद सीआर चौधरी , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, अजमेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, पूर्व प्रदेश महामंत्री बीरम देव सिंह रावत, अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन एवं अजमेर लोकसभा के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin