DESH KI AAWAJ

जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों का विद्यालय में हुआ सम्मान

जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों का विद्यालय में हुआ सम्मान
-नियामत जमाला –
भादरा 21अक्टूबर / श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय हनुमानगढ़ में राजस्थान योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुई जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोगीवाला (ब्लॉक भादरा) के विजेता रहे 14 विद्यार्थियों एवं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए चयन हुए 3 विद्यार्थियों का गुरूवार को गांव जोगीवाला में विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य रामनिवास जांगिड़ व समस्त स्टाफ ने मैडल, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामनिवास जांगिड़ की तरफ से प्रत्येक विजेता विद्यार्थियों को 200 रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया । विदित रहे कि विद्यालय के योग शिक्षक अनिल मलिक वरिष्ठ सहायक के निर्देशन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लिया व श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षक दलीपसिंह बलौदा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित था। इससे पूर्व विद्यालय के इन सभी विजेता रहे विद्यार्थियों का हनुमानगढ़ में भी श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी परिसर में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में आर.वाई.एस.ए. व रजवाड़ी योग सोसायटी के जिला सचिव रमेश भाटी तथा अध्यक्ष चानण मल, डायरेक्टर राजेश दादरी ने पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया।
फोटो_विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विजेता विद्यार्थी व स्टाफ आदि

admin
Author: admin