अनुशासन हीन पार्टी के कांग्रेस राज में गौरवमयी राजस्थान प्रदेश को अनैतिक अराजक राज्यों में शुमार कर दिया है :- प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अनुशासन हीन पार्टी के कांग्रेस राज में गौरवमयी राजस्थान प्रदेश को अनैतिक अराजक राज्यों में शुमार कर दिया है :- प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश जी पूनिया का भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर के सानिध्य में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत।
अजमेर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पूनिया का ,जयपुर से चित्तौड़ जाते समय अल्प प्रवास पर, गुलाबपुरा रुके ,जहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर के सानिध्य में ,सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा ,29 मील चौराहे पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर द्वारा माला व सिरोपा पहनाकर पुष्प वर्षा कर, स्वागत अभिनंदन किया। भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद ,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद ,सतीश पूनिया जिंदाबाद के उदघोषो से वातावरण गुंजायमान हो उठा। प्रदेश अध्यक्ष पूनिया जी ने हाथ हिलाकर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का अभिवादन स्वीकार किया व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व् नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने प्रदेश अध्यक्ष पूनिया जी से कहा कि आप के नेतृत्व में, भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश में पार्टी का, संगठन का ,प्रत्येक कार्य विस्तारित हो रहा है। पार्टी मजबूत हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष पूनिया जी ने कहा कि ,कांग्रेस राज में गौरवमयी राजस्थान प्रदेश आज अपराधियों का गढ़ बन रहा है। और अनैतिक अराजक राज्यों में यह प्रदेश शुमार हो चुका है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन साँवरनाथ योगी ने गुलाबपुरा पधारने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश जी पूनिया का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष चंद्रकांता बाहेती ,संगठन महामंत्री रघुवीर वैष्णव, संगठन महामंत्री हरीश शर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेता शिव सिंह राठौड़, जीवित राम मैठाणी ओम दाधीच ,महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना व्यास; युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण सारड़ा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजू वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष महादेव जाट ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुलजार भाई, मुन्ना भाई ,पार्षद हेमंत कुंभकार ,पार्षद सोमेश्वर पांडे, पार्षद रामदेव बेरवा, पार्षद राजेन्द्र रेगर ,पार्षद महादेव जाट पार्षद रोहित चौधरी, कान सिंह राठौड़ आईटी सेल अध्यक्ष गौतम आंचलिया ,भाजपा नेता विकास मेवाडा, महेंद्र सिंह जामोला, ओम जी खटीक ,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग काकरिया ,भाजपा नेता दीन दयाल गुर्जर ,अक्षय राज चौधरी ,व्यापार प्रकोष्ठ के सुनील तोषनीवाल ,सुखदेव मेघवंशी, श्याम सुंदर शर्मा ,प्रभु मेघवंशी पवन राज पारीक ;विक्रम सिंह, राजीव शर्मा ,लालचंद रेगर, अभिषेक शर्मा, इरफान मंसूरी शेर, मोहम्मद मुन्ना भाई, राकेश सोलंकी, आरिफ मंसूरी ,महामंत्री गायत्री दाधीच, मनसा शर्मा, सुखदेव मेघवंशी ;लक्ष्मी नारायण गुर्जर ,महावीर कुमावत, भाजपा नेता सांवर लाल गुर्जर ,राजू टेलर, सुमित टेलर ,चंदन सिंह राणावत गोपी गुर्जर, राकेश सोलंकी, अब्बास भाई, जमुना लाल ट्रेलर विष्णु लोहार ;मुकेश सेन, महेंद्र जाट ,रतन लाल जाट ,प्रदीप वैष्णव ,मेघराज जाट कार्यक्रम में सभी भाजपा पार्षद गण ,पार्षद प्रत्याशी सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महिला मोर्चा युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा मंडल पदाधिकारी गण ,बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

