DESH KI AAWAJ

लोहरवाड़ा स्थित वैष्णवी देवी मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि मे माता के लगाया छप्पन व्यंजनों का भोग

लोहरवाड़ा स्थित वैष्णवी देवी मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि मे माता के लगाया छप्पन व्यजनो का भोग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद शहर के कोटा रोड स्थित ग्राम लोहरवाड़ा के टैंक नंबर 5 के बाहर श्री माँ भगवती वैष्णवी देवी मंदिर पर शुक्रवार को छप्पन भोग की झाकी सजाई गई । मंदिर के पुजारी अरुण कुमार गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को अष्टमी को रात्रि 8.30 बजे महाआरती व महाजागरण किया जाएगा। जिसमे बहुत संख्या में श्रद्धालु आते हैं और माता के दर्शन करते हैं। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। उसके बाद महा जागरण का आयोजन किया जाएगा जो पूरी रात्रि माता के भजन किये जायेंगे। यहां की विशेषता है कि कटरा से लाई गई अखंड ज्योति के भी दर्शन श्रद्धालु श्रद्धा भाव से करते हैं । जो 1986 में इस मन्दिर स्थापना के समय लाई गई । जो ज्योति आज तक भी अखण्ड प्रज्वलित है ।

admin
Author: admin