प्रशासन शहरों के संग अभियान के कैंप में महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिलाओं को बच्ची के प्रथम जन्म दिवस पर बधाई संदेश वितरण किए
प्रशासन शहरों के संग अभियान के कैंप में महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिलाओं को बच्ची के प्रथम जन्म दिवस पर बधाई संदेश वितरण किए
-नियामत जमाला-
भादरा, 18 नवंबर /प्रशासन शहरों के संग अभियान के गुरुवार को वार्ड नंबर 26 के लिए श्याम पाठशाला में आयोजित वार्ड कैंप में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सुपोषण दिवस मनाया। जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व अन्न प्राशन दिवस एवं बेटी बचाओ -बेटी पढाओ अभियान के तहत तीन महिलाओं को बच्ची के प्रथम जन्म दिवस पर जिला कलैक्टर हनुमानगढ द्वारा हस्ताक्षरित बधाई संदेश वितरित कर बधाई दी ।इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास की सुपपवाइजर श्रीमती कृष्णा,श्रीमती कविता सबलानियां, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से नवीन झाझड़िया नर्सिंग अधिकारी, आंगनबाडी कार्यकर्ता सुनीता, सुशीला, सहायिका सविता, लक्ष्मी,सन्तोष ,आशा सहयोगिनी प्रेमलता, फुलकंवर, सन्तोष, कमलेश एएनएम एवं ललित सीएचए समेत अन्य लोग मौजूद थे।
फोटो_कैंप में महिलाओं को बेटी जन्म दिवस के बधाई संदेश वितरित करते

