DESH KI AAWAJ

खाटू श्याम बाबा के जागरण में झूमे श्रद्धालु , बाबा की महिमा  का   हुुुआ गुणगान     
     

खाटू श्याम बाबा के जागरण में झूमे श्रद्धालु , बाबा की महिमा  का   हुुुआ गुणगान     
     

[दिव्यांग जगत ]  [पंडित पवन भारद्वाज 】                                                
मुंडावर उपखण्ड के  सोडावास में 11अप्रैल कस्बे में सोमवार  कि रात को श्री श्याम सकीर्तन महोत्सव का आयोजन साय 8:15 से शुरू हुआ ।  जागरण में देश के विभिन्न स्थानों से आए भक्तों के अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं ने बाबा की महिमा का गुणगान किया ।  श्री श्याम सखा  मंडल अध्यक्ष रामपाल जांगिड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष जांगिड़ महासभा सोडावास ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।  जागरण कार्यक्रम अलवर मार्ग रॉयल चेंबर में हुआ । कार्यक्रम के आयोजक श्री श्याम सखा मंडल रहे ।  कार्यक्रम में छप्पन भोग ,अलौकिक श्रृंगार, फूलों की होली, बाबा का भव्य दरबार लगाया । महोत्सव में श्वेता शर्मा , सुनील जांगिड़ ,भारत खुराना बाबा के भजनों का गुणगान किया ।  ,,थाली भरकर लाई खीचड़ो , जीमो म्हारा श्याम धणी, जिमावे बेटी जाट की ,, झूम उठे श्रद्धालु।  महोत्सव में आकर्षक झांकियां दिखाई गई । कार्यक्रम  श्री ललित मोहनाचार्य पीठाधीश्वर प्रेम पीठ के सानिध्य में  हुआ । श्री श्याम सखा मित्र मंडल के सदस्य भारत सुभाष गुप्ता , कृष्णा रामपाल जांगिड़ ,रेशमा देवी भारद्वाज , अजीत चौधरी,  उजेन्द्र जांगिड़ मुंडावर, अनिल शर्मा , विष्णु जांगिड़ सरजीत गुरुजी ,  रोहिताश्व सैनी फौजी,  मामचंद स्वामी, राजू शर्मा, रिंकू टिंकू चौधरी,  मनीष ब्रहम प्रकाश शर्मा,  घनश्याम सैनी,  संजय चौधरी , दलीप यादव, घनश्याम शर्मा गुरुजी  मुण्डवाड़ा सहित श्री श्याम सखा मंडल के सदस्यों ने अपनी  जागरण में पूर्ण भूमिका निभाई । सोडावास

admin
Author: admin