DESH KI AAWAJ

सराना थाना क्षेत्र मे बिना बताये घर से निकली महिला
जेवरात व नगदी ले गई

सराना थाना क्षेत्र मे बिना बताये घर से निकली महिला
जेवरात व नगदी ले गई

पति का आरोप बिना तलाक लिए दूसरी शादी की , पुलिस ने किया मामला दर्ज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के सराना थाना क्षेत्र में एक महिला घर से दो लाख के जेवरात व एक लाख की नकदी लेकर जाने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि महिला ने बिना तलाक लिए नाता विवाह कर लिया। जेवरात व नकदी लौटाने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोताया निवासी विष्णु खारोल पुत्र प्रभुलाल ने रिपोर्ट देकर बताया कि एक साल पहले बेगू रोड आरणी-भीलवाडा निवासी रेखा पत्नी बनकर आई और एक वर्ष तक ग्राम जोताया में रही। इसके बाद बिना बताए बेगू रोड आरणी-भीलवाडा निवासी पुखराज खारोल पुत्र रामस्वरूप खारोल के साथ चली गई। वह घर से गई तब दो लाख रुपए कीमत के घर पर रखे हुए जेवरात व एक लाख रुपए नकद लेकर गई। जब उसे पता चला तो अपने परिजन के साथ वहां पहुंचा। रेखा ने उसके साथ आने से मना किया। इसके बाद जेवरात व नकदी मांगी तो मना कर दिया। पीड़ित ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि रेखा ने बिना विधिक तलाक लिए पुखराज से नाता विवाह कर लिया। सराना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin
Author: admin