DESH KI AAWAJ

रासलाना में प्राध्यापक के स्थानान्तरण के विरोध में विद्यार्थियों का विद्यालय के आगे धरना जारी जबकि सरपंच ने शुरु किया अनशन

रासलाना में प्राध्यापक के स्थानान्तरण के विरोध में विद्यार्थियों का विद्यालय के आगे धरना जारी जबकि सरपंच ने शुरु किया अनशन
-नियामत जमाला-
भादरा, 5 अक्टूबर / भादरा क्षेत्र के गांव रासलाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हिन्दी प्राध्यापक ओमप्रकाश ढाका के बाप (जोधपुर ) हुए स्थानान्तरण के विरोध में विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंगलवार को जहाँ प्राध्यापक ओमप्रकाश ढाका के स्थानान्तरण को रद्द करने की मांग को लेकर विद्यालय के समक्ष धरना दूसरे दिन जारी रखा है वहीं रासलाना ग्राम पंचायत के सरपंच भीमसिंह फड़ोलिया ने भी पूर्व घोषणा के अनुसार विद्यालय के आगे अपना अनशन शुरू कर दिया हैं। ग्रामीणों, विद्यार्थियों व फड़ोलिया का कहना है कि प्राध्यापक ढाका ने सदैव विद्यालय व विद्यार्थी हित में कार्य किया हैं। श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम, पर्यावरण,जन सहयोग, बालिका शिक्षा, विद्यालय नामांकन और कोरोना संक्रमण के दौरान सराहनीय सेवा देने वाले गांव व विद्यालय के लोकप्रिय एवं उपखंड व जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित प्राध्यापक ओमप्रकाश ढाका का स्थानान्तरण निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को जहाँ सरपंच भीमसिंह फड़ोलिया अनशन पर बैठे है,वहीं विद्यार्थियों ने भी शैक्षणिक कार्य का बहिष्कार कर विद्यालय के द्वार पर ताला लगा कर बाहर धरना शुरू कर नारेबाजी की है और अंदर किसी को नहीं जाने दिया है। विद्यालय स्टाफ भी अंदर नहीं जा पाया है। ग्रामीण, विद्यार्थी व अनशन पर बैठे सरपंच फड़ोलिया ने प्राध्यापक ढाका का स्थानान्तरण रद्द करने की मांग की हैं व स्थानान्तरण रद्द नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। मंगलवार को तेजपाल बेनीवाल, विरेन्द्र सिंह शेखावत, प्रवीण धींधवाल, संजय बेनीवाल, रामकुमार सिधू, महावीर धाणक, प्रेम स्वामी, अबरार खान, भोमाराम लाखोटिया, राजवीर ढाका, सोनू खान, प्रदीप मैहड़ा, जुगलाल, छोटूराम भगत, जितेन्द्र सिंह,भीमसिंह होदकासनिया, कृष्ण नाई, भरतसिंह लाखोटिया, मुकेश गुर्जर, कादर खान, लेखराम ,संजय गुर्जर,रणवीर भूकर, रोहताश सरावग, दीपचंद रंणवा, मुकेश,प्रह्लाद, विक्रम लाखोटिया, बलवीर मीणा,गोपीराम गुर्जर,लुकमान, जाकिर खान, सुरेश जाखड़,हेतराम जाखड़, कृष्ण बेनीवाल व मनोज धाणक आदि भी सरपंच के साथ धरना पर मौजूद थे।

admin
Author: admin