DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव

नसीराबाद मे स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । स्वर्णकार समाज नसीराबाद की महिला मण्डल द्वारा रविवार को फाग उत्सव मनाया । महिला मण्डल अध्यक्ष गीता देवी सोनी ने बताया कि फाग उत्सव गांधी चोक स्थित नवल रामजी की बगीची मे मनाया । इस दौरान महिलाओं ने सामुहिक फाग गाते हुऐ नृत्य किया । व गुलाब व अंबीर उडाते हुऐ होली खेली । फाग के पश्चात भगवान के भोग लगाकर सामुहिक रुप से बनाया प्रसाद ग्रहण किया । जिसमे आशा सोनी , चन्दा सोनी , कान्ता सोनी , ओमा सोनी के साथ मण्डल की सभी महिलाओं ने भाग लिया । कार्यक्रम की व्यवस्था बाबूलाल सोनी , कालू सोनी , दीपक सोनी , गोविंद सोनी , छोटू सोनी , श्री राम सोनी आदि के द्वारा की गई ।

admin
Author: admin