DESH KI AAWAJ

नसीराबाद नगरपालिका क्षेत्र विस्तार में नसीराबाद सहित 12 गांव की भूमि शामिल कर मास्टर प्लान का प्रारूप पालिका अध्यक्ष शारदा गोमा के अथक प्रयासों से हुआ तैयार

नसीराबाद नगरपालिका क्षेत्र विस्तार में नसीराबाद सहित 12 गांव की भूमि शामिल कर मास्टर प्लान का प्रारूप पालिका अध्यक्ष शारदा गोमा के अथक प्रयासों से हुआ तैयार

मंगलवार को होगा अध्यक्ष शारदा गोमा की अध्यक्षता में प्रकाशन कार्यक्रम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद नगर पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तलवाल गोमा द्वारा नगर पालिका के क्षेत्रफल विस्तार लिए 12 गांव की भूमि को सम्मिलित करने के लिए किये गए अथक प्रयास लाए रंग। जिसमे पालिका अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के विकास कार्यों,नगर पालिका भवन,पुलिस चौकी ,पेट्रोल पम्प,शमशान,आश्रय स्थल,पत्रकार , डॉक्टर , वकील महोदय के लिए कॉलोनी,छात्रावास और आमजन को सस्ती आवासीय भूमि उपलब्ध करवाने लिए विस्तार होना बहुत ज़रूरी था । इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत और स्वायत शासन विभाग मंत्री शांति धारीवाल जी को पत्र प्रेषित करने के साथ अध्यक्ष शारदा मितलवाल गोमा द्वारा कई प्रयास किये गए । जिस पर मंत्री महोदय और राज्य सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए तथा नसीराबाद के नियोजित विकास के लिए राज्य सरकार ने अलग से मास्टर प्लान बनाने की कवायद शुरू कर दी।नगरीय विकास विभाग ने 2041 के लिए जुलाई माह 2020 में अधिसूचना जारी कर दी और अजमेर जॉन के मुख्य नगर नियोजक को मास्टर प्लान बनाने की जिम्मदारी दी । जिसमें नगरीय विकास विभाग के संयुक्त सचिव त्रिभुवनपति ने नगर सुधार अधिनियम 1959 की धारा 3 की उपधारा (1)के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिसूचना पूर्व में जारी की । जिसमे नसीराबाद सहित इन 12 गावों को सम्मिलित किया जिनमें 1.नसीराबाद 2 नांदला 3.बुबानिया4.मोतीपुरा 5. चाट 6.जगपुरा 7.धोला दांता 8. देरांठू 9.बारा पत्थर 10.राता खेड़ा 11.दिलवाड़ा12. दिलवाडी 13. बेवंजा को मिलाकर मास्टर प्लान बनाने की जिम्मेदारी दी थी ।जिस पर हर संभव कोशिश कर शीघ्र मास्टर प्लान को पूर्ण करने का प्रयास किया जो सफल हुआ । जिसमें नगरपालिका विस्तार का मास्टर प्लान प्रारूप तैयार कर आम जनता से आपत्ति और सुझावों के लिए 15 मार्च 2022 को नगर पालिका में 12.15 बजे नगरपालिका विस्तार प्रारूप के प्रकाशन का कार्यक्रम नगरपालिका अध्यक्ष शारदा गोमा की अध्यक्षता में रखा गया है ।

admin
Author: admin