नसीराबाद मे भारतीय जनता प्रार्टी कार्यक्रताओं ने सरकार की तुष्टीकरण की नीति के विरोध में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
नसीराबाद मे भारतीय जनता प्रार्टी कार्यक्रताओं ने सरकार की तुष्टीकरण की नीति के विरोध में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार मेहरा व अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजानंद राव , अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष शक्ति सिंह रावत , भवानी खेड़ा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया , देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा , नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के निर्देशानुसार राजस्थान मे कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की नीतियों के कारण राजस्थान के करौली , भीलवाड़ा व अलवर की घटना के बाद जोधपुर में बड़ी अराजकता पूर्ण घटना हुई है । इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्किल नसीराबाद पर एकत्रित होकर बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने कांग्रेस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई । उसके पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर कांग्रेस पार्टी की वर्तमान सरकार में तुष्टीकरण की राजनीति के कारण प्रदेश में सांप्रदायिक वैमनस्य फैल रहा है । जिसका परिणाम पहले करौली तत्पश्चात जोधपुर मे सामने आया । जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे पर स्वतंत्र सेनानी बालमुकुंद बिस्सा जी की प्रतिमा के चारों ओर अराजक तत्वों ने इस्लामिक झंडे लगा दिये । भगवान परशुराम जी की जयंती पर लगाए गए केसरिया झंडे और डंडे हटा दिए गए । इस दौरान अराजक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की लाठी व डंडों से हमला किया । जिससे आमजन सहित कई पुलिसकर्मी व पत्रकारों को भी चोटे आई । अराजक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी कर माहौल खराब करने का षड्यंत्र रचा गया है । भाजपा कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल से मांग की है उक्त घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो । ऐसी घटनाओं की प्रदेश में पुनरावृत्ति ना हो व महामहिम स्वत संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को आवश्यक दिशा निर्देश प्रधान कर संपूर्ण राजस्थान मे कानून व्यवस्था बनाएं रखने में अपनी महती भूमिका निभाए ।
उक्त कार्यक्रम में मंडल महामंत्री दिनेश बोहरा , शिवप्रसाद रील , मंडल मंत्री उषा पथरिया , मंडल उपाध्यक्ष महेश सौद , संजय मेहरा , युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश लखन , शानू शर्मा , अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धनराज जाटोलिया , रामदेव कराडिया , सुरेश सांखला , सुरेश कुमार मेहरा , प्रेम ऐरन , शंभू मेघवंशी , रामनिवास जांगिड़ , गोवर्धन सिंह रावत , राजेंद्र मेघवंशी , मुकेश गवलानी , मोहम्मद जावेद , सिद्धार्थ चौधरी , करण सिंह तोगड़ा आदि कार्यकरता उपस्थिति थे ।


