नसीराबाद मे एक युवक ने डिग्गी मे कूद कर दी जान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद मे एक युवक ने डिग्गी मे कूद कर दी जान
अजमेर । नसीराबाद कस्बे मे आज एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है । जहा रोटरी चौराहे स्थित डिग्गी तालाब में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते डिग्गी मे छलांग लगा कर आत्म हत्या कर ली ।
सिटी थाने हेड कांस्टेबल कानाराम ने जानकारी देते हुए बताया मृतक की पहचान रोहित पथरिया के रुप मे हुई । इस सम्बंन्ध मे परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी थाने मे दर्ज करवाई थी । साथ ही यह जानकारी भी दी थी कि
मृतक की चप्पल डिग्गी तालाब के पास पड़ी हुई है। उसी के आधार पर पुलिस ने जाचं शुरू की ओर सी सी टी वी फुटेज को खंगाला । सीसीटीवी फुटेज में मृतक रोहित पथरिया तालाब में छ्लांग लगता नज़र आया। उसी के तहत सिटी थाना अधिकारी भॅवर सिंह गौड़ मय जाप्ते मौक़े पर पहुचे और मृतक के शव को बाहर निकलवाने की कार्यवाही जारी है । फिलहाल आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव को बाहर निकलवाने में जुटी हुई है ।

