झडवासा मे दूधियों को मिला उपहार
झडवासा मे दूधियों को मिला उपहार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम झड़वासा में सरस डेयरी के सदस्यों व दूध उत्पादकों को मंगलवार को डेयरी की ओर से उपहार दिये गए ।
डेयरी अध्यक्ष पारस मल जैन ने बताया की प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत सदस्यों को स्टील की थालियां वितरित की गई। साथ ही पशुपालकों को दुधारू पशुओं में चल रही लम्पी बीमारी के चलते पशुओं के बाड़े में साफ सफाई सहित नीम धूप करने औऱ कई सावधानियों रखने के बारे में विस्तार से बताकर पालतू पशुओं का दूध सरकारी डेयरी में देने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान पांचू , देवा खटाणा, नंदराम हवलदार, नारायण सिंह गौड और रघुवीर सिंह आदि उपस्थित थे।


