जसवन्तपुरा में बिना मुंडेर के 70 फिट गहरे कुएं में सी सी ब्लॉक से भरा ट्रैक्टर गिरा, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
जसवन्तपुरा में बिना मुंडेर के 70 फिट गहरे कुएं में सी सी ब्लॉक से भरा ट्रैक्टर गिरा, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के जसवंतपुरा में मनरेगा योजना में मिश्री खाती के घर से शम्भू जाट के घर की ओर सी सी ब्लॉक मय नाली का निर्माण ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा द्वारा कराया जा रहा है।
पंचायत के ठेकेदार शर्मा कॉन्ट्रक्टर ने अजमेर से सी सी ब्लॉक के दो ट्रेक्टर मंगाए थे । जिसके एक ड्राइवर ने सड़क के पास बिना मुंडेर के क्षति ग्रस्त कुएं का ध्यान नहीं रखा व लापरवाही से सी सी ब्लॉक से भरी ट्राली मय ट्रेक्टर को चलाया , जिससे ट्रेक्टर ट्राली सहित 70 फूट गहरे में गिर गया ।
ट्रेक्टर ड्राइवर ने मौका रहते कूद कर अपनी जान बचा ली।
ट्रेक्टर कुएं में गिरते ही काम करे लोगो में चीख पुकार मच गई । जिससे वार्ड पांच मोहन लाल शर्मा व गांव वाले आ गए और अपने स्तर पर हाइड्रो मंगा कर भवान वैष्णव के सहयोग से ट्रेक्टर, ट्राली को बाहर निकाला । हादशे में ड्राईवर बाल बाल बच गया। इस मोके पर सहयोग हेतू पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़, सरपंच माया देवी माली, समाज सेवी हगामी लाल माली, विष्णु शर्मा, बाबू लाल सैनी, पूरण मल उदय सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।


