इंदिरा शहरी रोजगार योजना में नसीराबाद छावनी क्षेत्र को स्वच्छता ओर रोजगार के लिए योजना से जोड़ा जाए
इंदिरा शहरी रोजगार योजना में नसीराबाद छावनी क्षेत्र को स्वच्छता ओर रोजगार के लिए योजना से जोड़ा जाए
छावनी क्षेत्र के सभी 8 वार्ड में 70सफाई कर्मी अन्य कर्मी लगाने की मांग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद छावनी क्षेत्र को स्वच्छ बनाने और उत्तम सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका की प्रथम अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने निदेशक हृदेश कुमार स्वायत शासन विभाग जयपुर को पत्र लिखकर अवगत कराया की नसीराबाद नगर पालिका का गठन छावनी क्षेत्र की 48000 की आबादी को लाभ दिलाने हेतु किया गया परन्तु इसका लाभ का दायरा नगर पालिका की 1000 से भी कम जनता को मिल रहा है । जबकि राज्य सरकार के निर्वाचन में छावनी क्षेत्र की जनता मतदान देती है । परंतु राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ छावनी क्षेत्र वासियो को नहीं मिल पा रहा है । जिससे यहां सैन्य क्षेत्र होने के बाबजूद रोजगार की स्थिति ना के बराबर है । क्षेत्र मे बने आवास पर किसी प्रकार के लोन सुविधा भी नहीं मिलने के कारण स्वयं का व्यापार करना भी असंभव है । वही उक्त इंदिरा शहरी योजना से जुड़ने से यहां के लोगो को रोजगार मिलेगा तथा साथ ही छावनी क्षेत्र के आस पास की कॉलोनियों में चारो ओर जो गंदगी है , जिसकी सफाई की मांग भी आम जन का मुद्दा है । उससे जनहित में लाभ मिलेगा । बिना सफाई के स्वच्छ भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं। निवर्तमान अध्यक्ष ने इंदिरा शहरी रोजगार योजना में छावनी क्षेत्र के लोगों को शामिल करे जिससे सभी 8 वार्ड में कम से कम 70 सफाई कर्मचारी और अन्य कर्मचारी क्षेत्र योजना तहत जुड़ने से रोजगार का लाभ भी मिलेगा । साथ ही नगर पालिका के आस पास की कॉलोनी और छावनी के सभी वार्डो में उत्तम सफाई व्यवस्था से सुधार होगा । जिससे छावनी क्षेत्र में कर्मचारियों की कमी भी दूर होगी । जिसके लिए मित्तल वाल गोमा ने मांग पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री , शांति धारीवाल मंत्री राजस्थान सरकार जयपुर व जिला कलेक्टर अजमेर को भी प्रेषित की ।


