नसीराबाद के देरांठू रोड पर साबुन फैक्ट्री के सामने रात्रि मे शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग
नसीराबाद के देरांठू रोड पर साबुन फैक्ट्री के सामने रात्रि मे शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों व दमकल की सहायता से पाया आग पर काबू
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड , चन्द्र प्रकाश साबुन फैक्ट्री के सामने स्थित खाली पडी भूमि पर लगे बिलायती बबूलों मे बुधवार रात्रि 10 बजे के करीब वहां से गुजर रही पावर लाईन मे शार्ट सर्किट के कारण नीचे पडी चिंगारी से आग लगी । यह आग बिजली विभाग के बने आवासीय परिसर के पीछे लगे बबूल के पेडो मे लगी । साथ हवा तेज होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । आग की सूचना पर आस पास के निवासियों के साथ देरांठू के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच आग बुझाने मे लग गए । सूचना पर नसीराबाद
सदर थाना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए । फिर दमकल को सुचना करने पर नसीराबाद से दो दमकल के साथ , पानी के टेंकर से रात्रि 11 बजे तक आग पर काबू पाया । आग पर समय से काबू पा लिया अन्यथा पास मे बिजली विभाग का पावर स्टेशन से होने आग से अन्य नुकसान भी होने की प्रबल संभावना हो सकती थी ।


