देरांठू में ग्रामीणों ने इन्द्र देव से क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना करते हुए किया हवन यज्ञ ,हवन यज्ञ के पश्चात इन्द्र देव ने प्रसन्न होकर करी अमृत की बारिश
देरांठू में ग्रामीणों ने इन्द्र देव से क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना करते हुए किया हवन यज्ञ ,हवन यज्ञ के पश्चात इन्द्र देव ने प्रसन्न होकर करी अमृत की बारिश
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के ग्रामीण हर वर्ष क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना करते हुए इन्द्र देव को प्रसन्न करने के लिए हवन यज्ञ करते हैं। गुरुवार को भी देरांठू के ग्रामीण गाजे बाजे के साथ तलाई की पाल पर पहुंचे । जहां पहुंचकर पण्डित दिनेश दाधीच के सानिध्य में इन्द्र देव को प्रसन्न करने के लिए हवन यज्ञ किया । हवन में कई ग्रामीणों ने भाग लेकर हवन यज्ञ में आहुतियां दी। हवन समाप्ति के पश्चात ही इन्द्र देव भी प्रसन्न होकर क्षेत्र में अमृत की बारिश करने लगे ।