DESH KI AAWAJ

देरांठू मे एक युवक को पत्नी व लडके ने मारपीट कर किया घायल

देरांठू मे एक युवक को पत्नी व लडके ने मारपीट कर किया घायल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू निवासी शिवराज जाट ने अपनी पत्नी काली व पुत्र पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुऐ आज नसीराबाद सदर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई । शिवराज ने बताया कि 30जुलाई को सुबह वह मोटरसाइकिल से कोटा चौराहे जा रहा था । रास्ते मे टेक्टर लेकर आ रहे उसके पुत्र ने टेक्टर के टक्कर मारकर गिरा दिया व फिर पत्नी काली व पुत्र ने लकड़ी से मारपीट की जिससे पैर मे गम्भीर चोट आने से पैर फेक्चर हो गया । जिस पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी ।

admin
Author: admin