देरांठू मे टाँफी का लालच देकर एक दुकानदार कर रहा था अश्लील हरकते
देरांठू मे टाँफी का लालच देकर एक दुकानदार कर रहा था अश्लील हरकते
दुकानदार के खिलाफ पास्को एक्ट मे मामला हुआ दर्ज
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के सदर बाजार मे स्थित एक किराणा की दुकान चलाने वाला पडोस मे रह रही एक 5 वर्ष की बालिका के साथ काफी समय से टाँफी व बिस्कुट का लालच देकर अश्लीलहरकतें कर रहा था । डरी सहमी मासूम बच्ची से गुमसुम रहने का कारण पर जब परिजनों ने पूछा तो पडोस के दुकानदार द्बारा की जा रही हरकतों के बारे मे बच्ची ने जानकारी दी । जिस पर गुस्साए परिजनों ने उलाहना दिया तो आरोपी धमकाने लगा व मामला रफादफा करने की कहने लगा । जिस पर पीडित के परिजनों ने गुरुवार को नसीराबाद सदर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई । जिस पर पुलिस ने मामला नाबालिग बच्ची का होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दुकानदार को दुकान से गिरफ्तार कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी । सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि मामला 5 वर्ष की नाबालिग बालिका का होने के कारण सिटी पुलिस थानाधिकारी कल्पना सिह को भी थाने बुलाया । जिन्होंने बालिका व उसके परिजनों से जानकारी ली । आज सुबह आरोपी के परिजनों के साथ बालिका व बालिका के परिजनों को थाने मे बुलाकर पुलिस पुछताछ व अन्य जानकारी मे जुटी है ।


