भवानीखेडा मे गाजे-बाजे के साथ मां सरस्वती मूर्ति को गांव में प्रवेश कराया
भवानीखेडा मे गाजे-बाजे के साथ मां सरस्वती मूर्ति को गांव में प्रवेश कराया
मां सरस्वती की मूर्ति को अन्रवास कराया
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती भवानीखेड़ा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना सोमवार को विधि विधान से की जायेगी । इसके पूर्व मूर्ति का पंडित बसंत कुमार दाधीच ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश मंदिर प्रांगण में अन्नवास करवाया । इसके पश्चात ग्राम मे शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा के दौरान मां सरस्वती की मूर्ति की जगह जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजित हो रहे इस धार्मिक कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य शंकर सिंह रावत, समाजसेवी बंसीलाल सोनी,राजवीर सिंह रावत,सुखा सिंह रावत, विजय कुमार सोनी,लक्ष्मण सिंह रावत,गणेश मंदिर पुजारी मुकेश पुरी, विद्यालय प्रधानाचार्य भावना आर्य सहित ग्रामीणों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर गांव में प्रवेश करवाया।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को
विद्यालय के दोनों भवनों में मां सरस्वती मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को पंडित वसंत कुमार दाधीच के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की जाएगी।

