बनेवडा मे राजपूत समाज के दुल्हे ने टीका लौटाकर दिया समाज को संदेश
बनेवडा मे राजपूत समाज के दुल्हे ने टीका लौटाकर दिया समाज को संदेश
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के बनेवडा ग्राम के राजपूत परिवार के दुल्हा ने वैवाहिक कार्यक्रम में दिऐ जाने वाले टीका मे मिले 1 लाख 2100 रुपये का टीका वापस लौटा कर समाज सुधार का दिया संदेश । साथ ही 2100 रुपये का समाज हित में सहयोग दिया ।जय राजपुताना संघ के प्रदेश सहसंयोजक हरिसिंह राठौड़ नान्दला ने बताया कि बनेवडा निवासी योगेन्द्र सिंह के विवाह में जय राजपुताना संघ व विप्सा रेटा से प्रेरित होकर योगेन्द्र सिंह द्वारा 1 लाख 2100 रुपये का टीका लौटाकर समाज सुधार का संदेश दिया । साथ ही क्षत्राणी कल्प अजमेर मे 2100 रुपये की राशि समाज हित मे योगदान स्वरूप दी । योगेन्द्र सिंह जय राजपुताना संघ के कार्यकर्ता है । संघ और विप्सा रेटा की विचारधारा से प्रेरित होकर सदैव समाज हित और समाज सुधार के लिए तत्पर रहते हैं । वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने इस कदम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते नवदंपति को सुखद जीवन के लिए आशिर्वाद दिया ।


