DESH KI AAWAJ

अलवर जिले में सबसे अधिक समर्पण राशि मुंडावर विधानसभा की होगी -विधायक मंनजीत चौधरी

अलवर जिले में सबसे अधिक समर्पण राशि। मुंडावर विधानसभा की होगी ==विधायक मंनजीत चौधरी

अलवर मुंडावर संवाददाता पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत।

आज भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर उत्तर आजीवन निधि को लेकर मुंडावर विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी ने अपनी विधानसभा के समर्पण निधि के चेक जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव एवं जिला संगठन प्रभारी मनीष पारीक को सुपुर्द किए । इस अवसर पर सोशल मीडिया जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज , मदन यादव सरपंच लाटा का बास डॉ सुरेंद्र यादव मंडल महामंत्री धर्मवीर यादव, राकेश महलावत आदित्य ट्रांसपोर्ट हरीश कुमार एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । मुंडावर विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी ने प्रदेश मंत्री एवं जिला अध्यक्ष को आश्वासन दिलाया आजीवन समर्पण निधि में मुंडावर विधानसभा से कार्यकर्ताओं द्वारा ज्यादा से ज्यादा समर्पण किया जाएगा और अलवर जिले में सबसे अधिक समर्पण राशि मुंडावर विधानसभा की होगी । जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव जिला संगठन प्रभारी श्री मनीष पारीक ने विधायक का आभार प्रकट किया।

admin
Author: admin