DESH KI AAWAJ

अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा ध्वस्त किये अवैध निर्माण

अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा ध्वस्त किये अवैध निर्माण

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुंडावर उपखंड क्षेत्र एवं शाहजहांपुर थाना क्षेत्र की पलावा ग्राम पंचायत के बिरोद गांव में गौचर भूमि पर अतिक्रमियों ने पक्के निर्माणकार्य कर लिया था। अतिक्रमण को मुण्डावर उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया गया।मुण्डावर उपखण्ड अधिकारी पंकज बड़गुजर ने बताया कि बिरोद गांव में गोचर भूमि पर कुछ ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों एवं ग्राम पंचायत पलावा के द्वारा उपखंड प्रशासन को जानकारी दी गई ।जिसके तहत उपखंड प्रशासन ने अस्थाई स्थाई रूप से अतिक्रमण कर रहे लोगों के निर्माण कार्य को जेसीबी के द्वारा ध्वस्त किया गया। प्रशासन के द्वारा कार्रवाई भूमि अधिनियम 91 के तहत की गई। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण जहां भी होगा जानकारी उपलब्ध होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया वही गोचर भूमि पर ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण कर दुकान के रूप में भी निर्माण कार्य कर लिए गए थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मुंडावर उपखंड अधिकारी पंकज बडगूजर,तहसीलदार प्रवीण गुप्ता,शाहजहांपुर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौधरी,पलावा सरपंच मनोज चौधरी,कानूनगो सुरेश यादव,हल्का पटवारी अजीतसिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।

admin
Author: admin