एक महीने तक मीठा न खाएं तो हो जाता है ऐसा हाल, छोड़ने से पहले जान लें जरूरी बात
- धीमी जहर की तरह काम करती है शक्कर (Sugar)
- होती हैं कई बीमारियां
- मीठा खाना छोड़ने से शरीर में होते हैं अहम बदलाव
बढ़ते वजन, मोटापे और डायबिटीज के कारण डॉक्टर और डायटीशियन मीठा कम खाने की सलाह देते हैं. यहां तक कि कुछ स्थितियों में तो पूरी तरह से मीठा (Sweets) खाना छोड़ने के लिए कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोई व्यक्ति 1 महीने तक मीठा न खाए तो उसके साथ क्या होता है. साथ ही मीठा छोड़ने की स्थिति में किन-किन तरह की चीजों से दूरी बनानी चाहिए और किनसे नहीं.
ऐसा होता है मीठा छोड़ने के बाद
शक्कर को मीठा जहर (Slow Poison) कहा जाता है क्योंकि ये कई बीमारियों (Disease) का कारण बनती है. ऐसे में यदि आप शक्कर खाना पूरी तरह छोड़ देते हैं तो 30 दिन बाद आप पहले से कहीं ज्यादा हल्का और ऊर्जावान महसूस करते हैं. साथ ही थकान भी महसूस होना कम हो जाती है. हालांकि ऐसा कर पाना सबके लिए संभव नहीं होता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार महिलाओं को पुरुषों से कम शक्कर खानी चाहिए. यानी कि पुरुषों को रोजाना अधिकतम 30 ग्राम और महिलाओं को 25 ग्राम शक्कर खाना चाहिए.
इस बात का रखें ध्यान
शक्कर खाना छोड़ना अच्छी बात है लेकिन प्राकृतिक मिठास से दूरी न बनाएं. जैसे फलों से मिलने वाला ग्लूकोज शरीर के लिए बहुत जरूरी है. वरना आपके शरीर में फैट बनाने के लिए ग्लूकोज की कमी हो जाएगी और यह स्थिति मांसपेशियों के लिए ठीक नहीं होती है. फलों के साथ-साथ ड्राय फ्रूट्स से मिलने वाली मिठास भी अच्छी होती है लेकिन इन सभी की मात्रा विशेषज्ञ की सलाह से तय करनी चाहिए.

