DESH KI AAWAJ

जनता एक बार फिर मौका देगी तो किसान, मजदूर, महिलाओं, दलित , अल्पसंख्यक व नौजवानों की आवाज सबसे बड़ी पंचायत संसद में बुलंद करूँगा: राहुल कस्वां

जनता एक बार फिर मौका देगी तो किसान, मजदूर, महिलाओं, दलित , अल्पसंख्यक व नौजवानों की आवाज सबसे बड़ी पंचायत संसद में बुलंद करूँगा: राहुल कस्वां
-नियामत जमाला-
भादरा, 18 मार्च /आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को भादरा में श्योपसिंह किसान भवन में माकपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया वहीं चूरू लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस की ओर से घोषित प्रत्याशी निवर्तमान सांसद राहुल कस्वां भी मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए निवर्तमान सांसद व इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार राहुल कस्वां ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर चुरू लोकसभा क्षेत्र की जनता मुझे एक बार फिर मौका देंगी तो मैं किसान, मजदूर ,दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, विद्यार्थी , महिलाओं व नौजवानों की आवाज देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में बुलन्द करुंगा। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी में मेरी आवाज़ को दबाया गया। मैं और बलवान पूनियां अब मिलकर किसानों के संघर्षों को मजबूत करेंगे। सम्मेलन में पूर्व विधायक बलवान पूनियां ने सम्बोधित करते हुए कहा आज देश में जिस तरह के हालात हैं। हमें जरूरत इस बात की है कि इंडिया गठबंधन को हम सब मिलकर मजबूत करें। आज हमें बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के बनाए हुए संविधान को बचाने की जरूरत है भाजपा के बड़ बोले सांसद बोल रहे हैं कि अगर इस बार हमारी 400 सीटे संसद में आई तो हम संविधान बदलेंगे। पूर्व विधायक पूनियां ने कहा कि आज हम सब को इकट्ठा होकर किसान मजदूर दलित आदिवासी अल्पसंख्यक विद्यार्थी महिलाओं व नौजवान विरोधी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। इस मोके पर भादरा पंचायत समिति उप प्रधान बलवान फगेडिया , कांग्रेस नेता शेरसिंह गोस्वामी, माकपा सचिव जेपी ढाका, माकपा विधानसभा प्रभारी बलवान सिहाग, एडवोकेट अदरीश अली, पंचायत समिति सदस्य सुरजीत बिजारणियां , माकपा जोन प्रभारी राकेश थालोड़ , किसान सभा तहसील सचिव रोहिताश सोलंकी, तहसील अध्यक्ष विनोद धुआं, माकपा जोन प्रभारी पारस डूडी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सहु, रामगढ़ सरपंच अजब भाम्भु,बरवाली सरपंच मास्टर राजाराम पूनियां,मनीराम लंकेश्वर, मास्टर हनुमान प्रसाद शर्मा, पूर्व सरपंच अनिल लाटा,सरपंच यूनियन अध्यक्ष बंशीलाल सहारण, कांग्रेस नेता रामस्वरूप काकड़ , जोन प्रभारी ऋषिपाल कासनिया, कृषि उपज मंडी पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अमीलाल  मूंड, पूर्व सरपंच जगदीश  लोर, पूर्व सरपंच रणवीर  भाकर, माकपा जोन प्रभारी संजय स्वामी, राधेश्याम कड़वासरा, लालचंद महला, सुनील महला, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल ढुकिया सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो- माकपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर एकजुटता प्रदर्शित करते माकपा व कांग्रेस नेता

admin
Author: admin