DESH KI AAWAJ

क्षत्रिय लोधा समाज नसीराबाद द्बारा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व (छठा ) सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 को

क्षत्रिय लोधा समाज नसीराबाद द्बारा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व (छठा ) सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 को

कार्यक्रम के पूर्व निकाली कलशयात्रा 19 जोडे बन्धेगे परीणय सूत्र मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । क्षत्रिय लोधा समाज नसीराबाद के तत्वावधान मे सप्लाई डिपो के नजदीक स्थित नृसिंह मन्दिर पर मन्दिर का नया जीर्णोद्धार के पश्चात मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । सामुहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष योगेश पथरिया व डा. रवि पथरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत 4 दिसम्बर से 6 दिसम्बर तक मूर्तियों का वैदिक तरीके से पूजन , हवन आदि कार्यक्रम सम्पादित किये गए । वही 7 दिसम्बर को गणेश पूजन , कलश पूजन के पश्चात नसीराबाद के सत्यनारायण मन्दिर से नृसिंह मन्दिर तक विशाल कलशयात्रा निकाली गई । वही 8 दिसम्बर , गुरुवार को प्रातः 10 बजे विवाह समारोह के तहत 19 वर व वधुओं की निकासी गाजे बाजो के साथ निकाली जायेगी । जो नसीराबाद के शहीद स्मारक से होकर हनुमान चोक , सदर बाजार , मोतीलाल चोक , पांच बत्ती चौराहे , गांधी चोक होती हुई नृसिंह मन्दिर पहुचेंगी । जहां सभी दुल्हे एक साथ तोरण की रस्म अदा करेंगे । वही दोपहर 1 बजे पाणिग्रहण संस्कार होगा । व शाम 4.30 बजे विदाई समारोह आयोजित किया जायेगा ।

admin
Author: admin