DESH KI AAWAJ

मुझे दिव्यांगों का दर्द पता हैं क्योंकि में स्वयं दिव्यांग हूँ – जूली

मैं दिव्यांगजनो का दर्द भली भांति समझ सकता हूँ,क्योंकि में भी दिव्यांग हूँ। जूली

85 दिव्यांगों को मिली स्कूटी

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित स्कूटी वितरण कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उस समय मंच से नीचे उतर कर आ गए जब घोषणा हुई कि दिव्यांगों की ओर से सतीश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह का स्वागत साफा बांधकर करेंगे इस घोषणा पर सिंह ने अपने सामने बैठे दिव्यांग सतीश चौधरी को देखा वह अपने साथ आए लोगों को मंच तक ले जाने के लिए इंतजार कर रहे थे। इसे देखकर सिंह मंच से उतरकर नीचे आ गए उनके साथ मंत्री जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मंच से नीचे आ गए। सिंह ने पहले दिव्यांग चौधरी को साफा पहनाया फिर खुद साफा पहना। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने 85 दिव्यांग जनों को माला पहनाकर स्कूटी की चाबी सौंपी तथा हेलमेट भेंट किए इन्हें पाकर दिव्यांग खुश हो गए।

मंत्री जी ने कहा कि बाधाओं को अपनी ताकत बनाने का हौसला रखने वाले दिव्यांगों के लिए राज्य सरकार भी आगे आकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों की पीड़ा मैं महसूस कर सकता हूं क्योंकि में स्वयं दिव्यांग हूँ। उन्होंने बताया कि अलवर जिले में प्रथम चरण में 100 स्कूटी का अनुमोदन हो चुका है इनमें 85 स्कूटी वितरित हो रही है बाकी जल्द वितरित की जाएगी उन्होंने बताया कि विधायक कोष से 20 स्कूटी दिव्यांग जनों के लिए स्वीकृत की है।

admin
Author: admin