पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग का मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग का मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
-नियामत जमाला-
भादरा, 10 दिसंबर/मानवाधिकार कार्यकर्ता बजरंग मेघवाल के नेतृत्व में आज क्षेत्र के अनेक मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने स्थानीय उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का अहम फैसला आज भी लागू नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते थानों में कमजोर, पीड़ित, महिलाओं व दलित लोगों पर होने वाले उत्पीड़न पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद पुलिस द्वारा थानों में किए जाने वाले अत्याचारों पर रोक लग सकेगी। ज्ञापन सौंपते समय अजीत भारतीय, प्रताप सिंह बेनीवाल, सुरेंद्र नेठराना, पवन सेवदा, बृजलाल, भूप सिंह योगी,रामपाल दहिया, विक्रम, मोहर सिंह, गिरधारी डाबला, राजीव, रवि लहरी समेत मानवाधिकार कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो-उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपते मानवाधिकार कार्यकर्ता

