84 लाख योनिया भोगने पर मुश्किल से मिलता है मानव जन्म
झड़वासा में हुआ सन्तो का समागम
84 लाख योनिया भोगने पर मुश्किल से मिलता है मानव जन्म
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक झड़वासा कस्बे मे स्वामी नित्यप्रकाश और गोपीराम के सानिध्य में 21 वें संत समागम का आयोजन शनिवार को हुआ ।
सन्त समागम का शुभारम्भ सभापति गोपीराम ने गणेश स्तुति के साथ किया । जिसमे स्वमप्रकाश रुपाहेली, हरलाल खरेखडी, चौथु राम गिरी, किशनानंद भीलवाड़ा, जगन्नाथ भारती कोटा, अलका बाई, पारसी बाई, शारदा बाई, जसवीर , भगवान दास, छोटू तिहारी, मोतिनाथ, घनश्याम दास कैरोट आदि संत महात्माओं ने आध्यात्मिक बरखा करते हुए सामाजिक , नैतिक और परमार्थी ज्ञान की वर्षा की।
इस मौके पर सरपंच भँवर सिंह गौड ने भी शिरकत की और सत्संग का लाभ लिया और सन्तो को उपहार भेंट किऐ । उक्त कार्यक्रम में सज्जन मल वर्मा, लादू खारोल, तेजमल जाट, मंगल मेघवंशी व समस्त ग्राम वासियों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन राजेश वर्मा ने किया ।

