पुष्कर में लगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
पुष्कर में लगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर
होटल पुष्कर हेरिटेज में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़े मरीज
जयपुर की सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सुमन माहेश्वरी दी अपनी सेवाएं
नाड़ी देखकर मरीजो की बीमारिया बताकर किया इलाज
नागोर से एम्बुलेंस में ऑक्सीजन लगे मरीज पहुंचे शिविर में
अजमेर । तीर्थ नगरी पुष्कर में पहली बार पंच कुंड रोड पर स्थित पुष्कर हेरीटेज होटल में आज विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जयपुर की सुप्रसिध्द चिकित्सक सुमन माहेश्वरी अपनी सेवाएं दी। ।इस शिविर की सबसे आश्चर्य की बात यह है कि जयपुर की सुप्रसिध्द डॉ सुमन माहेश्वरी ने मरीजो की नाड़ी देखकर बीमारिया बताकर तुरन्त इलाज किया । सुबह 9 बजे से शुरू हुए शिविर में मरीजो की काफी भीड़ उमड़ने लग गई यही नही नागोर से एम्बूलेन्स में ऑक्सीजन लगाकर मरीज अपना इलाज करवाने के लिए शिविर में पहुंच गये । जेसे जेसे मरीजो को जानकारी मिलती गई लोगो की भीड़ बढ़ती गई । और शाम 5 बजे तक चलने वाले शिविर में मरीजो की शाम को 5 बजे बाद भी भीड़ लगी रही । और मरीज 5 बजे बाद तक शिविर में पहुंचते रहे । डॉ सुमन माहेश्वरी ने शिविर में आये किसी भी मरीज को निराश नही किया और सभी का इलाज किया।शिविर में आये सभी मरीजो ने डॉ सुमन माहेश्वरी द्वारा नाड़ी देखकर बीमारिया बताकर उनका तुरन्त इलाज करने की काफी सराहना की ओर सभी मरीज डॉ सुमन माहेश्वरी के द्वारा किये इलाज पर सन्तुष्टि प्रकट करते हुए आगे भी समय समय पर डॉ सुमन माहेश्वरी का चिकित्सा शिविर आयोजन करवाने की मांग की।शिविर में प्रशांत शर्मा ने भी काफी मरीजो का थेरेपी करके इलाज करके उनको काफी राहत पहुंचाई । ओर अपनी सराहनीय सेवाएं दी। समाजसेवी राजेंद्र महावर ने बताया कि जयपुर की डॉक्टर सुमन माहेश्वरी व प्रशांत शर्मा ने निशुल्क चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि नाड़ी दोष , कैंसर, नर्वस सिस्टम का, हाथ पैर सुन हो जाना, हाथ पैर हेंडीकरेप क्यों हो जाते सहित अन्य बीमारियों का वैदिक डाइट आयुर्वेदिक एंव होम्योपैथ के द्वारा मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया ।डॉ सुमन माहेश्वरी नाड़ी देखते ही मरीजो की सब बीमारिया तुरन्त बताई । शिविर शुरू होने से पूर्व ही मरीजो का आना शुरू हो गया और काफी संख्या में मरीज शिविर का लाभ उठाया।डॉ सुमन माहेश्वरी ओर प्रशांत शर्मा का समाजसेवी राजेन्द्र महावर द्वारा माला पहनाकर ओर साफा पहनाकर सम्मान किया।इस मौके पर डॉ सुमन माहेश्वरी ने कहा कि मुझे पुष्कर जैसी पावन धरा पर सेवा करने का मौका मिला मुझे काफी अच्छा लगा मेरा एक ही उद्देश्य है । मरीजो की निशुल्क सेवा करना ओर उनका तुरन्त इलाज करना । उन्होंने कहा कि सब खान पान का ध्यान रखे और स्वस्थ रहे।शिविर में राजेंद्र महावर कैलाश रेनबो नेहरू पण्डित ने भी अपनी सेवाएं दी।

