भादरा विधायक पूनियां ने नेठराना वितरिका के चक 2एनटीआर व 5 डीपीएन खाळा निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
भादरा विधायक पूनियां ने नेठराना वितरिका के चक 2एनटीआर व 5 डीपीएन खाळा निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
-नियामत जमाला-
भादरा, 1 दिसंबर भादरा विधायक का. बलवान पूनियां व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अमरसिंह सब ब्रांच सिंचाई प्रणाली के शेष बचे खाळे निर्माण कार्य में बुधवार को नेठराना वितरिका के चक 5डीपीएन व 2एनटीआर खाळा के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अनिल कैथल, सहायक अभियंता तिलोक चंद टाक, सहायक अभियंता दीपक पंवार, पंचायत समिति प्रधान अनिल औलख, खचवाना पंचायत सरपंच रोशनी बेनीवाल, जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि रामस्वरूप गिल एवं गांव भरवाना, खचवाना और भोजासर व चक के कास्तकार मौजूद थे। विधायक बलवान पूनियां ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नोहर भादरा क्षेत्र में सिद्धमुख – नोहर सिंचाई परियोजना व अमरसिह सब ब्रांच के अधूरे रहे खाळों को बजट घोषणा में देने के लिए धन्यवाद देते हुए ग्रामीणों और विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता से कार्य कराने का कहा । सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कैथल ने बताया कि वर्ष 2021 की बजट घोषणा में विधायक बलवान पूनियां द्वारा भादरा क्षेत्र में अमरसिंह और सिद्धमुख सिंचाई परियोजना के शेष रहे खाळों के निर्माण की मांग की गई थी। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में अमरसिंह सब ब्रांच के 54 शेष खाळे निर्माण हेतु बजट घोषणा की। विभाग द्वारा डीपीआर सबमिट कर खाळों की निविदा आमंत्रित कर खाळे निर्माण कार्य जारी है और आगामी 3 वर्षों में विभाग द्वारा सभी शेष रहे खाळों का निर्माण करवाया जाएगा। सहायक अभियंता तिलोक चंद ने बताया कि नेठराना वितरिका के चक 5 डीपीएन में कुल खाळे का निर्माण कुल 52 लाख की लागत से 16 मुरब्बा में कुल 4024 मीटर लंबाई और चक 2 एनटीआर में कुल 51लाख रूपए से 15.60 मुरब्बा में 3922 मीटर लंबाई के करवाया जाएगा एवं खाळों की गुणवत्ता निर्माण हेतु किसानों की चक समिति का निर्माण किया जाएगा । पक्का खाळा निर्माण उपरांत चक के कास्तकारों को अच्छी सिंचाई सुविधा मिल सकेगी और सरकार को राजस्व में वृद्धि होगी।
फोटो- खाळा निर्माण कार्य का शिलान्यास करते विधायक पूनियां व मौजूद अन्य

