यह कैसी प्यास,प्यास मिटाने में गई जान
प्यास मिटाने मे गई जान
लाडनुं संवाददाता-रणजीत राम
लाडनुं । उपखण्ड के ग्राम ढिंगसरी के एक खेत में काम करने के दौरान प्यास लगने पर टांके से पानी निकालते समय पैर फिसलने से उसमें जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, लाडनूं के ढिंगसरी गांव मे गोपालराम पुत्र घमांडाराम मेघवाल ( 50 ) खेत पर काचरा फलियां लेने गया था। प्यास लगने पर कुंड से पानी निकालने के समय पैर फिसल गया। इससे वह डूब गया। जब काफी देर तक घर नहीं आया तो परिवार वाले खेत पर गए। वहां देखा हौद खुला है। पास में एक कट्टा पडा़ जिसमे काचरे भरे हुए थे। होद मे पानी की बाल्टी व गोपालराम का शव तैरता मिला। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकाला। बाद में अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सोंप दिया।

